दशहरा हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है। यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हर साल यह पर्व आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार 17 अक्टूबर को नवरात्रि शुरु हो रही हैं,वहीं विजया दशमी (दशहरा ) का पर्व 25 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंका पति रावण का वध किया था। रावण पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में दशहरा पर्व मनाया जाता है।
दशहरे के दिन शस्त्रों की पूजा होता है, इस दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करना बड़ा फायदेमंद होता है। इस दिन सनातन परंपरा में शस्त्र और शास्त्रा दोनों का खास महत्व है।
शुभ मुहूर्त:
दशमी तिथि प्रारंभ – 25 अक्टूबर सुबह 07:41 मिनट से
विजय मुहूर्त – दोपहर 01:55 मिनट से 02:40 तक
अपराह्न पूजा मुहूर्त – 01:11 मिनट से 03:24 मिनट तक
दशमी तिथि समाप्त – 26 अक्टूबर को सुबह 8: 59 मिनट तक।
0 Comments