गुड़ की चटनी कैसे बनाये ?

 गुड़ की  चटनी बनाने की विधि




सामग्री :

१ .  गुड़ १०० ग्राम 

२. २५ ग्राम इमली 

३.   १/२ चमच्च लाल मिर्च पाउडर 

४. एक पिंच हींग 

५. एक चम्मच जीरा 

६.  एक छोटी चम्मच सरसों का तेल 


बनाने की विधि :

सबसे पहले इमली को १ घंटे के लिए भिगो कर रख दें।  अब  एक घंटे बाद अच्छे से उसका गूदा निकाल कर एक कटोरी में रख लें।  अब एक कढ़ाई को गैस पर रखें। अब उसमें तेल डालें।  जब तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग और जीरा डाले।  अब उसमे इमली वाला गूदा डाले और अब गुड़ डाल  कर १० मिनट तक चलाते हुए पकाएं और अब उसमे लाल मिर्च पाउडर डालें और एक मिनट तक चलाकर गैस बंद कर दें।  आपकी स्वादिष्ट गुड़ की  चटनी तैयार है।  
 

इसे ठंड (सर्दियों) के मौसम में खाने से शरीर का तापमान गर्म बना रहता है।  गुड़ हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।  ये शुगर को भी कंट्रोल  करता है।  

Post a Comment

0 Comments