आज मैं आपको Lakme RM14 Enrich Matte Lipstick के बारे में बताने जा रही हूँ। मैंने इसे खुद इस्तेमाल किया है और अपना experience आपके साथ शेयर कर रही हूँ जिससे की आपको भी लिपस्टिक्स खरीदते समय परेशान होने की जरुरत नहीं है।
Lakme RM14 Enrich Matte Lipstick इसकी MRP 300 रूपए है लेकिन आप इसे खरीदते समय आपको कुछ ऑफर भी मिल जाता है। इसकी quantity 4.7g होती है। यह लिपस्टिक matte silver कलर की पैकेजिंग में आती है। इस लिपस्टिक की कैप ट्रांसपेरेंट है और इसकी ग्रिप काफी अच्छी होती है।
यह लिपिस्टिक आसानी से होठों पर लगाई जा सकती है क्यूंकि इसका टेक्सचर स्मूथ है और यह लिप्स को ड्राई नहीं बनाती। यह लिपस्टिक क्रीमी है और आसानी से होठों के किनारों तक फैल जाती है। यह लिपस्टिक 4 घंटों के बाद धीरे-धीरे हल्की पड़ने लगती है। खाना खाने के बाद यह लिपस्टिक काफी ज्यादा हल्की पड़ जाती है। ऐसे में इसे फिर से अप्लाई करने की जरूरत पड़ती है। आप इस लिपिस्टिक को खरीद सकते हैं क्यूंकि ये होंठो को नुक्सान नहीं पहुंचाती बल्कि उनको क्रीमी ही रखती है।
आपके लिए ये review कैसा रहा मुझे कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं।
0 Comments