बताशे बनाने के लिए हमे चाहिए :
१. गेहूं का आटा एक कप
२. सूजी / रवा १/४ कप
३. तलने के लिए तेल
४. उबले आलू या मटर
५. बताशे वाला पानी
बनाने की विधि:
सबसे पहले आटे को छान ले और एक परात में डाले। अब उसमे सूजी डालकर अच्छी तरह मिला ले। अब नार्मल पानी डालकर एक नरम आटा गूथ लें। अब इसे १५ मिनट तक ढककर अलग रख दें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें। अब आटे में से एक लोई निकाल कर उसे गोल आकार में बेलें। अब किसी गोल कटर की सहायता से छोटी-२ गोलिया काट लें। अब इन्हे धीरे-२ करके कढ़ाई में डाले, और पलट-२ कर सेंक ले। आपके एक दम कुरकुरे बताशे तैयार हैं। इन्हे अपने मनचाहे आलू या मटर लगाकर स्वादिष्ट पानी से खाएं।
0 Comments