जो हमेशा बाहर अपने दोस्तों के साथ खेलता रहता था अचानक उसे क्या हुआ वो इतना शांत क्यों रहने लगा। एक दिन की बात है, फ़ोन की घंटी बजती है और साहिल तुरंत फ़ोन उठा लेता है और आज सच में उसी का फ़ोन था जिसका साहिल बेसब्री से इंतजार करता रहता था। आवाज आई हेलो साहिल मैं नेहा बोल रही हूँ।
साहिल थोड़ी देर के लिए चुप हो जाता है, उसे अपने कानो पे विश्वास ही नहीं होता कि सच में नेहा का फ़ोन है। फिर वो बात करता है दोनों में बात होती है नेहा बताती है कि वो अचानक क्यों चली गयी। ऐसे ही थोड़ी बात होती है जब नेहा रखने के लिए बोलती है तब साहिल कहता है, प्लीज नेहा अब दुबारा ऐसा मत करना मैं रोज तुम्हारे फ़ोन का इंतजार करता था अब जरूर कर लिया करना प्लीज और इतना कह कर उसकी आँखों में आँसू आ जाते है वो खुद नहीं समझ पाता कि उसे आखिर हुआ क्या है क्यों वो नेहा के लिए इतना परेशान है क्यों वो उससे ही बात करना चाहता है।
ऐसे ही नेहा थोड़ा बहुत बात करने लगती है साहिल बस रोज उसी के फ़ोन का इंतजार करता रहता है। एक दिन नेहा उससे कहती है मैं वापस आ रही हूँ कल। बस आज साहिल इतना खुश हो जाता है कि उसे खुद समझ नहीं आता कि वो क्या करे क्या न करे। आज वो अकेले बैठ कर अपनी आँख बंद करके कुछ सोचता है उसे बस हर समय नेहा ही दिखती उसी का ही ख्याल क्यों रहता है बस यही सब अपने आप से सवाल करता है और आज उसे एहसास होता है कि ये और कुछ नहीं है सिर्फ प्यार है और सच्चा प्यार जो वो नेहा से करने लगा है और उसके बिना जी नहीं सकता। उसने आज सोच लिया कि कल जब नेहा आएगी तो उससे मिलकर वो अपने दिल का हाल उसे बता देगा कि वो उसे बहुत चाहने लगा है और उसने ये भी सोचा कि कहीं नेहा ने ये सुनकर उससे बात करना बंद कर दिया तो। इन सब कश्मक़श में वो रात भर सो नहीं पाया। वो नेहा से दूर नहीं जाना चाहता था उसे ये डर था कि नेहा के मन में उसके लिए ऐसा कुछ न हुआ तो....... उसने बहुत सोचा फिर कहा कि कुछ भी हो वो नेहा को धोके में नहीं रखेगा उसे अपने मन की बात बता देगा फिर नेहा जो भी कहेगी उसे मंजूर होगा।
दोस्तों अब देखते है आगे के पार्ट में, जब नेहा आती है और साहिल उसे अपने दिल की बात बताता है तो क्या होता है फिर....... प्लीज अगर कहानी पसंद आये तो like और comment जरूर करे। आपका motivation हमारे लिए जरुरी है धन्यवाद।
3 Comments
Bahut sundar
ReplyDeletelike this
ReplyDeletepls next part release soon i want to know ki aage kya hota hai
ReplyDelete